Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, मकर व मीन राशि में किस राशि के जीवन में आएगी मधुरता, किसको मिलेगा धन, जानिए शनिवार का राशिफल

शनिवार राशिफल: मेष, मकर व मीन राशि में किस राशि के जीवन में आएगी मधुरता, किसको मिलेगा धन, जानिए शनिवार का राशिफल
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I Aaj 8 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 8 अक्टूबर 2022 शनिवार

• तिथि-चतुर्दशी 03:41 AM, Oct 09 तक

• आज का नक्षत्र-पूर्व भाद्रपद 05:08 PM तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद

• आज का करण-c

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-ध्रुव

• आज का वार-शनिवार

राहुकाल - 09:19 AM से 10:46 AM तक

चन्द्रमा 11:23 AM तक कुंभ राशि उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सक्रियता बनाए रखें।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज हनुमान जी की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। भरपूर प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी।लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। करीबियों के बीच चर्चा में रहेंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। सम्मानित हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। सृजनतात्मक बढ़ेगी।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– विष्णुसहस्त्र्नाम का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। खर्च पर अंकुश रखें।

शुभ रंग- पिच कलर

उपाय– घर में लॉफिंग बुद्ध लेकर आएं, इससे समृद्धि बढ़ेगी

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आर्थिक पक्ष पर अधिकाधिक ध्यान दें। समय और शारीरिक ऊर्जा का प्रबंधन रखें। लाभ के साथ अनिश्चितता भी बनी रह सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज गाय को भोजन करवायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले को जातक समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। कामकाज सहज रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। मित्र सहयोगी रहेंगे। पारदर्शिता पर जोर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। परिवार के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– शनि चालीसा और गरीबों की मदद करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। विपक्ष स्वत: पीछे हटने मजबूर होगा। धर्म मनोरंजन में रुचि ले सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।पूर्व में पर्याप्त मेहनत कर चुके हैं तो ये आराम का समय है। धूप से बचें और सेहत पर ध्यान दें। खानपान बेहतर रहेगा। अपने सहयोगी रहेंगे।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– शनि चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आर्थिक उन्नति के प्रयास असफल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। स्थायित्व को बल मिलेगा। सहकारिता पर जोर देंगे। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य देव की पूजा करें , लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक नए लोगों से मेलजोल बढ़ाए, लेकिन पुराने मित्रों को अनदेखा न करें। शिक्षा संतान और प्रेम के लिए बेहतर दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जल्दबाजी न करें।नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। प्रलोभनों में उलझकर परिजनों को निराश न करें। बड़ों से बनाकर चलें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। खर्च बढ़ेगा।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज कुत्ते को भोजन करवायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले बड़ो की बातों को ध्यान से सुनें। परिवार में सहजता के लिए प्रयासरत रहें। कामकाज सहज रहेगा। छोटी बातों को अधिक महत्व न दें। दिन सामान्य। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। विवाद को तूल न दें। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय प्रतिकूल है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। दिखावे के कारण खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। सहजता सौम्यता बनी रहेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। आलस्य त्यागें।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– दही खाकर घर से निकले, काम बनेगा।

Next Story