Begin typing your search above and press return to search.

15 October Rashifal: किस राशि को मिलेगी प्रसिद्धि व मान-सम्मान, बता रहेगा आपका शनिवार का राशिफल

15 October Rashifal: किस राशि को मिलेगी प्रसिद्धि व मान-सम्मान, बता रहेगा आपका शनिवार का राशिफल
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG डेस्क - रायपुर I Aaj 15 October 2022 Ka Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 15 अक्टूबर 2022 शनिवार

• तिथि- षष्ठी पूर्ण रात्रि तक

• आज का नक्षत्र-मॄगशिरा 11:22 PM तक उसके बाद आर्द्रा

• आज का करण-गर और वणिज

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-परिघ

• आज का वार-शनिवार

राहुकाल - 09:19 AM से 10:46 AM तक

चन्द्रमा -10:01 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज किसी बड़ी समस्या का हल किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग से होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। बेचैनी रहेगी। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। चोट व रोग से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– शनिवार के दिन मंदिर में जाकर दान करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन में नए विचार आएंगे। विवेक से कार्य करें। कुसंगति से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– गाय को हरा चारा खिलायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। जीवनसाथी और मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी। आवश्यक वस्तु चोरी हो सकती है। जल्दबाजी बिलकुल न करें। कही घूमने जा सकते है।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मेह‍नत का फल प्राप्त होगा। नए काम मिलेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। शनिवार का व्रत व दान करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज काली वस्तुओं का दान करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज दोस्तों से मुलाकात होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले रोजगार प्राप्ति के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है। सफलता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा काम सहज ही होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है। समय का लाभ लें।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज शनिवार होने के कारण इस दिन खिंचड़ी जरुर बनाए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज भगवान विष्णु की आराधना करे। तेल का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज शनिवार के दिन किसी कन्या को काला वस्त्र दान दें, लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज कोई पहले बनाई गई योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नए काम मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनार्जन होगा। पत्नी का साथ दें।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज लक्ष्मी जी को भोग चढ़ायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के अवसर हाथ आए आएंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जोखिम न लें। शनिवार होने के कारण इस दिन घर में पूजा अवश्य करें भाग्य आपके साथ है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज राधा-कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से लिए गए निर्णय पछतावे का कारण बन सकते हैं। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में अधिकारी अधिक अपेक्षा करेंगे। शनिवार के दिन का महत्व कई गुना ज्यादा है।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

Next Story