Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मिथुन, कर्क, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उत्तम रूप से फलदायक...होगा लाभ, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर: पढ़ें आज आपके लिए कैसा रहेगा आपका राशिफल...

मेष राशि

आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। मन में बुरे विचारों की अधिकता भी होने की आशंका आपके लिए दिखाई दे रही हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपको काफी फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। कोई प्रेम प्रसंग शुरू होने की संभावना बनी हुई है। किसी रिश्तेदार की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसा कमाने के बहुत से मार्ग प्राप्त होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ कर सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन पहले से काफी बढ़िया नजर आ रहा है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे उनके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस राशि की महिलाओं का दिन बेहतर नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। करियर में सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष आपको विशेष प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। माता-पिता का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि माता-पिता के सहयोग से व आशीर्वाद से आपको काफी सारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उनके कष्टों में भी सुधार हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए आपको किसी से भी बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। बेवजह लोगों से विवाद होने की संभावना रहेगी। यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। काम के प्रति जिम्मेदारी को समझें और रुके हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा और व्यर्थ के कामों में अधिक समय खराब हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो सफलता के साथ ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं तो अच्छा होगा। लेन-देन से बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे व अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा व्यवसाय में नुकसान हो सकता है और नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

मीन राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। पिता के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। शाम के समय इवनिंग वॉक आपकी सेहत के लिए बेहतर रहेगी। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकता है, जिसका भविष्य में फायदा प्राप्त होगा।

Next Story