शर्मनाक-नाबालिग के साथ गैंगरेप: दोस्त ने पहले किया अपहरण, फिर दोस्तों के साथ किया सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार...तीसरे की खोज जारी

बिलासपुर 14 नवम्बर 2021। न्यायधानी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके दोस्त सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली नाबालिग का कुछ दिनों पहले फेसबुक के माध्यम से तारबाहर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे एक दिन मिलने बुलाया और अपने साथ जबरदस्ती अपने घर ले गया। यहां पर नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फिर अपने दो दोस्तों को भी परोस दिया।
आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने के धमकी देकर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद तीनों आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। इस शर्मनाक घटना के बाद जैसे तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों में इसकी शिकायत तत्काल प्रभाव से तोरवा पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल इस घटना के संबंध में बिलासपुर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
