Begin typing your search above and press return to search.

क्रॉस वोटिंग के फेर में नप गए उपाध्यक्ष समेत सात पार्षद.. भाजपा ने पार्टी से किया बाहर..

क्रॉस वोटिंग के फेर में नप गए उपाध्यक्ष समेत सात पार्षद.. भाजपा ने पार्टी से किया बाहर..
X
By NPG News

जशपुर,9 फ़रवरी 2022। पत्थलगांव नगर पंचायत में बहुमत के बावजूद भाजपा के हाथ से अध्यक्ष की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव के फेर में चल गई। इस मामले में भाजपा ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 6 पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया है।

पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा का बहुमत था, भाजपा के नौ पार्षदों के होने के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव के दौरान केवल तीन वोट अध्यक्ष के समर्थन में पड़े। भाजपा के भीतरखाने इस मसले को लेकर घमासान छिड़ गया।

"कुशाभाउ ठाकरे परिसर" याने भाजपा प्रदेश कार्यालय ने इस मसले को लेकर रिपोर्ट तलब की और नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता,पुनीत डहरिया,रेखामुनि भगत,आनंद गुप्ता,चंद्रकला गुप्ता और स्नेहलता शर्मा तो भाजपा से निष्कासित कर दिया है।




Next Story