Begin typing your search above and press return to search.

महिला पटवारी को भेज रहा था अश्लील वीडियो.. एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित

महिला पटवारी को भेज रहा था अश्लील वीडियो.. एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित
X
By NPG News

कोरिया 18 दिसम्बर 2021 कोरिया में पदस्थ एक महिला पटवारी को जिले के ही एक पंचायत सचिव द्वारा अश्लील वीडियो भेजने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पटवारी की शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के सरभोका ग्राम पंचायत में सच्चिदानंद द्विवेदी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जिले में ही पदस्थ महिला पटवारी ने सचिव पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिला पटवारी ने पहले पंचायत सचिव को एसी हरकत करने से खुद मना किया पर पंचायत सचिव सचिदानन्द द्विवेदी बाज नही आया औए उसकी हरकते जारी रहीं। जिसके बाद परेशान हो कर महिला पटवारी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की। महिला पटवारी की शिकायत को जांच में लेकर एसडीएम ने जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ को सौप दिया। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन के पश्चात उक्त पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

Next Story