Seema Haider Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर! पांचवीं बार बनेंगे सचिन पापा, जानिए क्या है सच्चाई...

Seema Haider Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर! पांचवीं बार बनेंगे सचिन पापा, जानिए क्या है सच्चाई...
X
प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर! पांचवीं बार बनेंगे सचिन पापा, जानिए क्या है सच्चाई...

Seema Haider Pregnant: नईदिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग वाली मोहब्बत के लिए सरहद पार कर नोएडा आने वाली सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनको लेकर सनसनीखेज दावे किये जाते हैं तो कभी मीडिया को इंटरव्यू देकर वो खुद लाइमलाइट बटोर लेती हैं। सीमा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार बातें सामने आ चुकी हैं। मां बनने की बात पर सीमा ने नए साल के पहले दिन ही बड़ी बात कह दी है।

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने बताया कि वो जल्द ही मां बनेंगी। इस पर जब रिपोर्टर ने पूछा क्या होली तक वो मां बन जाएंगी इस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा इतनी जल्दी तो नहीं लेकिन हां मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा। सीमा हैदर के प्रग्नेंट होने के सवाल को सचिन के पिता ने भी अपनी बातों से कन्फर्म किया। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता और सीमा हैदर के ससुर ने कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देख लिया है और उसे लड़का ही होगा। सीमा के ससुर ने कहा कि वो जिसका हाथ देखकर बताते हैं वो कभी झूठ नहीं होता। वहीं सीमा हैदर ने इंटरव्यू में बताया कि वो खुद चाहती हैं उसका और सचिन का एक बेबी हो।

बता दें कि, दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी जिसके बाद अब सीमा ने कहा है कि साल 2024 में उसके घर एक नन्हा मेहमान आएगा। हालांकि सीमा हैदर के अवैध तरीके से भारत आने के बाद उस पर लोगों ने पाकिस्तान का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई दिनों तक सीमा हैदर से पूछताछ की थी। वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि चाहे भले उसकी यहां जान चली आए लेकिन वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएगी। बता दें कि सीमा हैदर के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा अपने सभी बच्चों को लेकर पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आई थीं।

Tags

Next Story