Begin typing your search above and press return to search.

महिलाओं का कान्फिडेंस देख राहुल के रणनीतिक सलाहकार भी दंग, गोठान और मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण, योजनाओं को सराहा

राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव ने पारागांव में गोठान और मल्टी एक्टिविटी सेंटर का दौरा किया। वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में बातचीत की।

महिलाओं का कान्फिडेंस देख राहुल के रणनीतिक सलाहकार भी दंग, गोठान और मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण, योजनाओं को सराहा
X
By NPG News

रायपुर, 19 अक्टूबर 2021। राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव छत्तीसगढ़ की महिलाओं का कान्फिडेंस देखकर दंग रह गए। राव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आरंग के पारागांव में गोठान और मल्टी एक्टिविटी सेंटर का दौरा किया। वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस माह 75 हजार की आमदनी हुई है। दो एकड़ में चारागाह है। इससे 50 हजार से ज्यादा की आमदनी हो चुकी है। राव ने महिलाओं से मल्टी एक्टिविटी सेंटर की गतिविधियों के साथ-साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा गरुवा घुरवा बारी के बारे में भी बातचीत की। महिलाएं गोबर से दीये बना रही हैं, उसके बारे में भी जानकारी ली। उनकी मार्केटिंग के तरीकों के बारे में पूछा। बता दें कि राव आज सुबह ही रायपुर पहुंचे। सीएम बघेल के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे नया रायपुर में सेवा ग्राम के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। पारागांव में गोठान भ्रमण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया भी मौजूद थे।

35 हजार की लागत से 75 हजार कमाई



मुख्यमंत्री बघेल और राव से गौठान समिति की महिलाओं ने चर्चा करते हुए बताया कि मल्टी एक्टिविटी सेंटर में 5 स्व सहायता समूह कार्यरत हैं। इनमें 3 समूह बाड़ी विकास, एक समूह कुक्कुट पालन व एक समूह बकरी पालन का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल के पूछने पर जय मां गंगा समूह की सदस्य मिथिला निषाद ने बताया कि उनके समूह को बाड़ी विकास कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा 3 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है। समूह के सदस्यों के द्वारा कददू, भिन्डी, बरबट्टी, लौकी और सेमी की सब्जियां लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि 35 हजार की लागत में उन्हें लगभग 75 हजार रुपए का लाभ हुआ है। बाड़ी विकास के साथ ही 2 एकड़ जमीन पर समूह की सदस्यों द्वारा गोधन के लिए हरा चारा का भी उत्पादन किया जा रहा है। हरा चारा का गौठान में उपयोग के पश्चात अन्य समूहों को बेचकर समूह की महिलाओं ने लगभग 56 हजार रुपए का लाभ कमाया। दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गोबर के पाउडर से बने दिए, गमले व अन्य कलाकृतियां दिखायी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के लिये 10 हजार दिए बनाने का ऑर्डर मिला है।

Next Story