Begin typing your search above and press return to search.

SDO ने आफिस में लगाई आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो, बोले- ये हमारे गुरु हैं...

SDO ने आफिस में लगाई आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो, बोले- ये हमारे गुरु हैं...
X
By NPG News

फर्रुखाबाद 1 जून 2022। उत्तरप्रदेश के नवाबगंज के विद्युत विभाग के कार्यालय में लगी एक फोटो इस समय चर्चा का विषय है। यहां के एक अधिकारी ने कार्यालय में दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी रहे ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगा दी। इतना ही नहीं अधिकारी लादेन को अपना गुरु बता रहा है। इसकी विभागीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई, तो उनमें हड़कंप मच गया। लेकिन अधिकारी के पत्राचार और उसकी भाषा के डर से किसी भी अन्य अधिकारी ने आपत्ति जताने की हिम्म्त नहीं की।

मंगलवार को जब नवाबगंज के विद्युत विभाग कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो दीवार पर लादेन का फोटो टंगा देखकर आश्चर्य में पड़ गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंचाई। खास बात यह है कि जब इसके बाबत एसडीओ नवाबगंज से बात की गई तो उन्होंने स्वीकारा की यह फोटो उन्होंने ने ही कार्यालय में लगवाई है। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है।

इस बारे में जब उपखंड अधिकारी रविन्द्र प्रकाश गौतम को फोन किया गया तो उन्होने बताया कि लादने हमारे गुरु हैं। इसलिए फोटो मैंने लगाई है। फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी।

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय के वेटिंग रूम से लादेन की फोटो हटवा दी गई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जो मौके पर जाकर कर्मचारियों से बात करेगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Next Story