Begin typing your search above and press return to search.

स्कूली छात्रा की मौत... साइकिल में सवार होकर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला... हुई मौत

स्कूली छात्रा की मौत... साइकिल में सवार होकर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला... हुई मौत
X
By NPG News

धमतरी 11 दिसम्बर 2021। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलियारी पुल मछली पसरा के पास सीमेंट से भरे ट्रक ने साइकिल से जा रही छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक कोलियारी निवासी ओनीसा सोनकर 12 वर्ष पिता भरत लाल आनंद मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल आई हुई थी। लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल से घर लौट रही थी, तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 8684 ने अपनी चपेट में ले लिया।

छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

Next Story