Begin typing your search above and press return to search.
स्कूल खोलने बड़ी खबर: 100 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने की तैयारी, कैबिनेट के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव

रायपुर, 17 नवंबर 2021। बहुत जल्दी छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल छात्रों की सौ फीसदी उपस्थिति के साख खुल सकते हैं। इसे लेकर 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला हो सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा और जैसा फैसला होगा उसके हिसाब से आगे स्कूल खोला जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और अपना प्रस्ताव कैबिनेट के सामने भी रख दिया है। क्योंकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक फीसदी से भी कम हो गई है। हालांकि 50 फीसदी उपस्थिति के साथ अभी भी स्कूल खुले हैं। लेकिन जो स्कूल नहीं आ रहे, उनके लिए ऑनलाइन क्लास भी लगाए जा रहे हैं।
Next Story
