Begin typing your search above and press return to search.

सावन विशेष: Sawan का पहला सोमवार व्रत कब है, राशि के अनुसार करेंगे ये उपाय तो पूरे होंगे आपके मन के मुराद

सावन विशेष: Sawan का पहला सोमवार व्रत कब है, राशि के अनुसार करेंगे ये उपाय तो पूरे होंगे आपके मन के मुराद
X
By NPG News

रायपुर I 14 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। पूरे एक माह शिवपर्व चलेगा। इस बार भगवान शिव का प्रिय मास गुरुवार से शुरू हो रहा है। गुरू की भी खास कृपा रहेगी। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। जो शुभ फलदायक है। 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो चुकी है और 11 अगस्त को रक्षाबंधन यानी सावन पूर्णिमा है। खास बात यह कि विष्कुंभ और प्रीति योग के साथ सावन प्रारंभ हो रहा है। सोमवार, सावन मास, वैधृति, विष्कुंभ योग व आयुष्मान योग सभी के मालिक शिव ही हैं। इस लिए इस बार का सावन खास है। इनकी कृपा से दैविक, दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। निर्धन को धन और नि:संतान को संतान की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

इस बार सावन मास में 4 सोमवार पड़ रहा है। सावन महीना 2022- 14 जुलाई 2022 से 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। इस बार श्रवण और विष्कुम्भ और प्रीति योग में सावन के पवित्र मास की शुरुआत हो रही है।चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा। इसलिए इस बार सावन मास में सच्चे मन से की गई भक्ति का पूरा फल मिलेगा और स्थायी रुप से शिव की कृपा बनी रहेगी।

पहला सावन सोमवार-18 जुलाई 2022

दूसरा सावन सोमवार- 25 जुलाई 2022

तीसरा सावन सोमवार- 01 अगस्त 2022

चौथा सावन सोमवार- 08 अगस्त 2022

सावन में पूरे माह करें विशेष पूजा

सावन माह में रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, अतिरुद्र और महारुद्र भी करा सकते हैं। इस प्रकार की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है। लेकिन जो लोग यह नहीं कर सकते वह ऊं नमः शिवाय का जाप पूरे माह करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में है परेशानी या आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो ठीक होगी। इसके अलावा शिवलिंग पर शहद तथा जल मिलाकर अभिषेक करें। उसके बाद उस पर अनार के फूल चढ़ाएं आपको लाभ मिलेगा।

मोक्ष पाने के लिए एक मुखी रूद्राक्ष को गंगाजल में स्नान कराकर पूजा करें। साथ ही रूद्राक्ष को लाल कपड़े पर रखकर ऊं नमः शिवाय का जाप करें। इस प्रकार एक माला का जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी है तो सावन की शिवरात्रि और हरियाली तीज के दिन सुहागिन औरतों को सुहाग का सामान दें और गरीब तथा जरूरतमंद की मदद करें।

सावन में अपनी राशि के अनुसार करें उपाय

इस सावन अपने राशि के अनुसार उपाय करें इससे लाभ मिलेगा।

मेष राशि वाले शिवजी को अनाज चढ़ाएं। शिव की पूजा में गेहूं से बने व्यंजन चढ़ाने पर कुंटुब की वृद्धि होती है। साथ ही भक्तों को धन-धान्य से संबंधित समस्या जल्द ही खत्म हो जाती है।

वृष राशि वाले सप्त धान्य चढ़ाएं। चावल शिवलिंग पर अर्पण करने से समस्त सांसारिक कष्टों से जल्द छुटकारा मिलता है।

मिथुन राशि के लोग फूल चढ़ाएं। सावन में काले तिल अर्पण करना अत्यंत लाभकारी और भाग्यवर्धक माना गया है।

कर्क राशि के व्यक्ति गन्ने का टुकड़ा चढ़ाएं। या गन्ने का रस का चढ़ाने से समृद्धि बढ़ती है।

सिंह राशि के भक्त विल्व पत्र चढ़ाएं। शहद और गंगाजल चढ़ाने से संतान सुख मिलता है।

कन्या राशि के लोग तुलसी दल चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाने से श्रेष्ठ जीवनसाथी प्राप्त होता है।

तुला राशि वाले चंदन चढ़ाएं। सावन में शिवलिंग पर मूंग चढाने और मूंग से शिव की पूजा करने पर हर सुख और ऐश्वर्य मिलता है

वृश्चिक वाले इत्र चढ़ाएं। तिलों से शिवजी पूजा और हवन में एक लाख आहुतियां करने से हर पाप का अंत हो जाता है।

धनु राशि के लोग भस्म चढ़ाएं। शिवलिंग पर उड़द चढ़ाने से हर ग्रहदोष का निवारण स्वतः हो जाता है।

मकर राशि के भक्त पुष्प- माला चढ़ाएं। शिवलिंग पर मूंग अर्पण करने से व्यक्ति को जीवन में हर सुख-साधन प्राप्त होते हैं।

कुंभ राशि के व्यक्ति दूध- शक्कर चढ़ाएं।

मीन राशि वाले लोगों को शमीपत्र चढ़ाने से खास लाभ होगा। इस तरह 12 राशि वालों को इन चीजों भगवान शिव का अभिषेक करना भी लाभदायी हो सकता है। ऐसा करने से शिव पूजा से मिलने वाले फल रोगों से मुक्ति, शरीर में अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति, शक्ति में बढ़ोतरी, मनोवांछित फल की प्राप्ति, अकाल मृत्यु और भय से मुक्ति, कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर की प्राप्ति, नवीन कार्य की पूर्ति, ग्रहों से शांति, संतान सुख की प्राप्ति, आरोग्यता, नौकरी की प्राप्ति और समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है

Next Story