Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृष,मिथुन, वृश्चिक, मकर आज आपका दिन आपके भाग्य के लिए रहेगा उत्तम... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 19 फरवरी 2022। शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। शनिवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 05.25 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र उत्पात और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है, जो लोग अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आने की सोच रहे हैं, तो उनकी आज यह मन की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं, लेकिन अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप यदि अपने किसी कार्य को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर भी हाथ लग सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए पौष्टिक खाना खायें। आज आपको नकारात्मक सोच से बचना चाहिए । परिवार वालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा । आज आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आजकोई नयी ड्रेस डिजाइन करने का मौका मिलेगा। छात्रों को आज कोई अच्छी सफलता मिलने वाली है। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे भी व्यय कर देंगे। यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यवसाय के लिए जिन भी योजनाओं को बनाएंगे, उन्हें लॉन्च भी आज ही करेंगे और वह बाद में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

तुला राशि

आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आज आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी हो सकती है। लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जायेगा । आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। सेहत के लिहाज से आपको तली- भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। कारोबार को बढ़ने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज आप अपने ऑफिस के काम में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी। आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

धनु राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

मकर राशि

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। लव मेट्स से आज कोई सरप्राइस मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी।

कुंभ राशि

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आज आपकोव्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों की आय में बढोतरी होगी । कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।

मीन राशि

आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। आज किसी से बात करते समय अपने भाषा का खास ख्याल रखें।

Next Story