Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 22 जनवरी 2022। आज जानिए आज शनिवार को किन राशियों पर भगवान शनिदेव की कृपा रहेगी। जानिए आज किन राशि वालों को काम पूरे होंगे, किन्हें मिलेगी सफलता।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढोतरी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे।

वृष राशि

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। ऑफिस का कामकाज ज्यादा होने से आज घर देर से पहुंचेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मे चल रही परेशानियां आज दूर होगी। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

वृष राशि

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। ऑफिस का कामकाज ज्यादा होने से आज घर देर से पहुंचेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मे चल रही परेशानियां आज दूर होगी। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

कर्क राशि

आज आप अपने परिवार में चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी किसी चल या अचल संपत्ति का कोई वाद विवाद भी सुलझेगा। कानूनी फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सब कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी किसी वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि

आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को यदि किसी से साझा करेंगे, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको अपने आसपास छुपे हुए शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह भी उसे पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके मन को संतुष्टि होगी। यदि आज आप अपनी किसी समस्या को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो आप उसका भी खोजने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी को भी कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको खर्चा करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, इसलिए उन्हें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

Next Story