Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: आज इन राशियों को होगा धनलाभ, माहौल रहेगा खुशनुमा... ये राशि वाले आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 28 मई 2022। आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना...

मेष राशि

आय अच्छी रहेगी,लेकिन बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाएं रखे। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है. आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा।

वृष राशि

यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए संतोष देने वाला रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको कुछ तनाव की स्थिति मिलती दिख रही है। व्यवसाय में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, वह उनके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों आपके लिए किसी पार्टी को रख सकते हैं।

कर्क राशि

आज पेशेवर दृष्टिकोण से सकारात्मक विकास संभव है और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप निराश नहीं होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ हो सकता है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह राशि

आज आपको पुरानी बातों के झांसे में आने से बचना चाहिए. कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपको शांति से बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कुछ नई सलाह मिल सकती है।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप परिवारवालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोबफा देंगे। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। अपनी कोशिशों के दम पर आप अच्छे लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनायेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। निराश करने वाली कुछ स्थितियां बन सकती हैं, धैर्य बनाये रखें, आखिर में सब अच्छा होगा। सेहत संबंधी मामलों में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के मामलों में अचानक कोई रुकावट आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद भी रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। इस राशि के कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए भी आज का दिन उत्तम है। आपका प्रेम-संबंध बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू खर्चों से बच सकते हैं।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचें। आपकी बातों से आपका कोई मित्र भी रूठ सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। वो आपकी बात को समझने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है, जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपको फिर स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको अत्यधिक तला भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। कुछ व्यक्ति आपके रास्ते में बाधा बनने का प्रयास कर सकते हैं। लोगों की ओर से आपको अच्छा आशीर्वाद मिल सकता है।

Next Story