Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: दशहरा पर आज वृष व कुम्भ सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता.. वहीँ इन्हें होगी धन की हानि, न करें ये काम... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 अक्टूबर 20211 आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवमी व्रत है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। गुरु मकर व शनि मकर में अब मार्गी है। सूर्य कन्या राशि में गोचररत है। आज संयोग है कि चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने मे सफल रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह उनसे प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद की से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।

कर्क राशि

आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लांनिग करेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। परिवार सहित भगवान राम की आरती करें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

सिंह राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लायेंगे। लवमेटस कहीं घुमने जायेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, व्यापार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।

कन्या राशि

आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। जरूरतमंद को भोजन दें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा। किसी कन्या को लाल रंग की ड्रेस गिफ्ट करें, विवाह में आ रही दिक्कतें समाप्त होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज की गयी व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज जल में कुछ दाने चावल और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि

आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज वाहन लेने के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। मंदिर में नारियल का दान करें, समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कुंभ राशि

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, समाज में मन-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर बनेंगे। आज सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज नौकरी में पदोन्नति होगी। मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।




Next Story