Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: धन और करियर के मामले में इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, जाने किसे रहना होगा आज सावधान

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 3 सितंबर 2022 शनिवार

तिथि – सप्तमी 12:28 PM तक उसके बाद अष्टमी

नक्षत्र- अनुराधा 10:57 PM तक उसके बाद ज्येष्ठा

योग- वैधृति

राहुकाल - 09:19 AM से 10:52 AM तक

चन्द्रमा - वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक को भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। जातक के सकारात्मक विचार दूसरों को परिवार को फायदा मिलेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। जातक और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम करें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। किसी वजह से परेशान रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रेम संबंध में भी तनाव है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- श्रीयंत्र का की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी। बिजनेस में विध्न आ सकते हैं। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तनाव रहेगा। बच्चों को अकेले ना छोड़े।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र पढ़ें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। गर्लफ्रेंड से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। किसी बड़े की सलाह फायदेमंद साबित होगा। अपने सेहत के प्रति सजग रहे।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। संतान को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जातक को स्वभाव और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में दोस्त के साथ पार्टनरशिप करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज केले के पौधे में जल अर्पित करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज घर में सुख- शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा। घर में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होग। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। बिजनेस पर ध्यान दें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक लक्ष्मी मां के मंदिर में कपूर जलाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जो पढ़ाई कर रहे है,उनके मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां ला सकती हैं। नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ तलाक की स्थिति बन रही है। रिश्तों को लेकर सचेत रहे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज 10 पौधे लगायें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा। गरीबों को भोजन कराएं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी मंदिर में जायेंगे और गरीबों को खाना खिलायें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक का परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करने का दिन है। जातक के मनके हिसाब से सारे काम पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंग। सामाजिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज सूर्यदेव को जल दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के धैर्य में कमी आएगी। आत्मविश्वास भी कम होगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने काम की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेल काम के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रहे, प्रेम संबंधों में नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Next Story