Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृषभ, कर्क, कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक... वहीँ ये आज रहे बचकर... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 18 जून 2022. किस राशि की खुलेगी किस्मत, जानिए आपके जीवन में क्या होगा बदलाव, पढ़ें राशिफल...

मेष राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए आसानी से अपने सभी कार्य हल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। सांसारिक सुख भोगने के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी से आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ उत्सव में भाग लेंगे, जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आपको सेवकों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप अपनी माता को अपने मायके के लोगों से सुलह कराने के लिए ले जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप दिन भर दौड़ भाग में व्यस्त रहेंगे। अगर आप किसी व्यक्ति, संस्था आदि से कर्ज लेना चाहते हैं तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट होगा। जिससे आप चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आज आपके लिए तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे और छिटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस दौरान किसी दोस्त से बिगड़े हुए रिश्ते भी सुधार सकते हैं। इस मुलाकात में पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं। ध्यान आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा सुखद होगी। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों का समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। करियर की नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। कसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलने से फायदा होगा।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो भी काम करें, मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। सूझ-बूझ से काम लेने से आर्थिक मसले हल होंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। आपको उपयुक्त और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिससे आपको फायदा होगा। व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलने से छोटे व्यापारी थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपनी जरूरत की कुछ सामग्री भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे अनुबंध समाप्त होंगे।

Next Story