Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन राशि वालों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, वहीँ इन्हें लेनदेन में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 5 मार्च 2022। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 5 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस को खुश करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज फिजूलखर्ची और व्‍यर्थ विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पर‍िवारीजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी मामला लंबित है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी संबंध और मजबूत होंगे। पार्टनर से आज तेज आवाज में बातें न करें।

वृषभ राशि

आज किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। छात्रों के मन में कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यवसाय की किसी योजना को लॉन्च कर सकते हैं। आज आपकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा, क्योंकि आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपके लिए कोई धन संबंधित समस्या भी खड़ी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। यदि नकारात्मक विचार आए, तो आपका धन डूब सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने जीवन साथी को आज आप कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं। घर परिवार में पूजा पाठ का योग बनेगा और किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है।

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपको करियर में आपको सफलता मिलने के योग बन रहा है। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि

आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज पूरा हो जायेगा। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। जरूरी काम में दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्राफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं।

धनु राशि

आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत। कामकाज ज्यादा होने से आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि

आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि

आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपके अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिससे आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।


Next Story