Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन छह राशि वालों को होगा लाभ, इन्हें रहना होगा सावधान... पढ़े आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 2 अप्रैल 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों की मदद एक हद तक करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिन्हें देखकर आपका व आपके साथियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दों को भी हल करेंगे, लेकिन आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।

सिंह राशि

नए लोगों से मिलने और बात करने के योग बन रहे हैं। कुछ नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं। आपका दिन बहुत अच्छा बीते। किसी भी मामले में ज्यादा जिद न करें। आपके सर्कल के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत का फल भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशि

आपका मजबूत आत्मविश्वास और आज का आसान काम मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देगा. कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होंगी और ताजा आर्थिक लाभ होगा। शाम के समय अचानक से कोई शुभ समाचार प्राप्त हुआ है जो पूरे परिवार के लिए खुशी और उत्साह का कारण साबित होगा। रोमांटिक लाइफ में बदलाव संभव है।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज वाद-विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो मामला सुलझने के बजाय और उलझ सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई प्रिय वस्तु आपसे छीनी जा सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि

धन लाभ के योग हैं. कुछ ऐसी बातें आपके सामने आ सकती हैं, जिनमें आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप जो भी करें, सकारात्मक रूप से करें। किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लें। ऑफिस में अधिकारियों से भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। सुविधा का कुछ खरीदने का विचार हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

मकर राशि

किसी बड़े समूह में भाग लेना आपके लिए दिलचस्प साबित होगा, हालाँकि आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है. सामाजिक उत्सवों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जो आपको प्रभावशाली लोगों के संपर्क में लाएगा। जो लोग अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, यह उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होगा।

कुंभ राशि

आज आपको व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी. आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के लिए उपयुक्त रिश्ता आ सकता है।

मीन राशि

आज आप प्रतिस्पर्धियों पर जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। व्यापार में परेशानी होगी, यानी खर्चा होगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको अपने जीवन साथी से हर संभव तरीके से ताकत मिलेगी। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक रहेगी और आपको लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग मिलेगा।


Next Story