Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, वृष, मिथुन सहित इन छह राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता,वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क ...जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 जनवरी 2022. आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए 12 राशियों का हाल...

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। दुकानदारों को आज उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।

वृष राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे ǀ व्यापारियों को आज धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स आज आपको कोई अच्छा सा उपहार देंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत भी होगा, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने किसी भी राज को अपने साथियों से नहीं खोलना है, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने का रहेगा। आज आप को अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपका पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। खान-पान का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारी धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा और सभी कार्य आसानी से पूरा करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन परिश्रम के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता से ऐसे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।




Next Story