Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन चार राशियों को होगा धनलाभ, वहीं ये लोग रहें सावधान... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

नईदिल्ली 26 फरवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उसमें आपको अपने माता-पिता के जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे व परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपके परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज कुछ व्यावसायिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई गलत सलाह दे सकता है, जिसके कारण आप भ्रम में रहेंगे व किसी गलत काम के लिए भी हां कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपकी संतान के ऊपर उसका गलत असर पड़ेगा। आज यदि आपके पिताजी आपको कोई कार्य सौंपें, तो आपको उसे समय पर अवश्य पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। छोटे व्यापारियों को अपने व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आज नयी चीज़े सीखने में आपकी रुचि रहेगी। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कई दिनों से रुके हुए काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि

आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। महिलाएं आज घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल होंगी।

तुला राशि

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप अपनी भाषा पर कंट्रोल रखे नहीं तो आसपास के लोगों आपका विरोध कर सकते है। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा होगा। आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा|

धनु राशि

आज कारोबार में मुनाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज आप अपने विचारों से लोगों को सहमत करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि

लोगों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा। आज काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा ध्यान हट सकता है। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में आज एक नयी पहचान मिलेगी।

मीन राशि

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में जुटे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन यदि अब आपने अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे वाद विवादों से आज आपक छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी के साथ में अचानक गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


Next Story