Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन 4 राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, वहीं इस राशियों को रहेना होगा सावधान... जानिए

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 23 अप्रैल 2022 I आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में इन राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और इन राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आप की राशिफल क्या कहती है... जानिए

मेष राशि

प्राप्त धन आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा. मामलों को सुलझाने की कोशिश करते समय योजनाओं और दृष्टिकोणों में बदलाव हो सकता है। प्रेम-संबंधों में आज अपने स्वतंत्र विवेक का प्रयोग करें। बिजनेस मीटिंग के दौरान भावुक और बातूनी न हों। यदि आप अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। अगर आप आज शॉपिंग के लिए बाहर जाते हैं तो कोई अच्छी ड्रेस ले सकते हैं। लंबे समय के बाद आपको जीवनसाथी के साथ काफी समय बिताने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कर्क राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं, लेकिन सीनियर्स मी मदद से कार्यों को आसानी से पूरा भी कर लेंगे। आपके कुछ खास काम आज समय रहते पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा । वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे । आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी । कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

सिंह राशि

आज आपको पुरानी बातों को ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी । कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

चन्द्रमा पँचम व सूर्य अष्टम भाव में है।पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। मेष व सिंह राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।मूंग दान करें।

तुला राशि

आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ओवरकॉन्फिडेंस करने से बचना चाहिए। आज आप अपने मनोरंजन पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे, लोगों में आपकी जान पहचान बढ़ेगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों से आज आपको सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आज कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में नुकसान हो सकता है, इसीलिए किसी कार्य को करने से पहले सावधान रहना होगा। भाइयों से चल रहे मनमुटाव में वरिष्ठ सदस्य आपकी कुछ मदद करेंगे, जिनसे आपको सलाह मशवरा करना होगा। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज आपको ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। आज किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा, जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

आर्थिक अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है. घर की जिम्मेदारियों से किसी भी कीमत पर पीछे न हटें। अपने प्रियतम से दूर रहना आपके लिए बहुत कठिन होगा। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कुछ सहकर्मी आपकी कार्यशैली से नाखुश रहेंगे, लेकिन यह आपको नहीं बताएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। फिलॉसफी के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपको काम आएगा। आज पैसों के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आज ऑफिस में आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपके काम से और आपकी बातों से प्रभावित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

Next Story