Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का कारोबार में लाभ बढेगा... मेष, कर्क, वृश्चिक राशि वालों को बहुत मेहनत करनी होगी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 11 जून 2022। जानें अपना राशिफल, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। आज आपके मन में कुछ बेवजह की उलझन बनी रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप अपने मन की कुछ परेशानियां मां से साझा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं, तो उसमें आपको विजय अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको अपनी वाणी और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आप व्यवहार कुशल बनेंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों को अपने काम का दायरा बढ़ाने के लिए उचित लोगों का साथ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। आप साहस से भरे होंगे। खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफल बनाएगी। अपने विचारों को सुलझाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन वे उसमें बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाएंगे। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है, उन्हें कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी आपको लाभ होगा। आपको किसी मित्र की ओर से नई योजना का लाभ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें महिला मित्र के सहयोग से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने पर परिवार में पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेगीं और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि

आज पारिवारिक विवाद संभव है। कारोबारी बड़े पैसे के लेनदेन में चूक कर सकते हैं। बहुत सतर्कता रखने की जरूरत है। अभिभावकों को युवाओं पर अंकुश लगाना होगा। सोच-विचार के लिए समय जरूर निकालें। आपको सावधान रहना चाहिए। अचानक धन हानि के योग है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी भी व्यक्ति के साथ निजी जीवन से संबंधित गोपनीय बातों का जिक्र न करें।

Next Story