Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, वृष, कर्क, धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, होगा लाभ...जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 4 दिसम्बर 2021 I आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज अमावस्या है। आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा उसके बाद धृति योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आज खण्डग्रास सूर्यग्रहण भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के जो जातक कपड़े का व्यापार करते हैं, उनको आज अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही किसी कम्पिटिटिव इग्जाम का परिणाम आपके फेवर में आएगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्तियों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि

अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करेंगे तो आपके साथ रहने वाले कुछ लोगों को गुस्सा आ सकता है. किसी से अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपका दिन बना देगी। अपने कार्यों और शब्दों पर ध्यान दें।

कर्क राशि

नौकरी में परेशानी हो सकती है. रूटीन काम में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोचने में समय बर्बाद न करें। अचानक आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। काम में रुकावट के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। तुरंत कोई निर्णय न लें, परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि

व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान को कष्‍ट रहेगा। आत्‍मविश्‍वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन आत्‍मसंयत भी रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि‍ होगी।

तुला राशि

मन अशान्त रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

आज आपको ऑफिस या फिर किसी अन्‍य काम से बाहर जाना पड़ सकता है और इस कार्य में आपको सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है। भाग्‍य भी आपका साथ देगा। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है।

मीन राशि

आज आपको दिन भर किसी कारण से उलझन और परेशानी रहेगी। पैसों की वजह से मन में कुछ उधेड़बुन बनी रहेगी। आज किसी से लेन-देन न करें सबंध खराब होने का खतरा है।

Next Story