Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: छह राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा...वहीँ इन राशियों को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 23 अक्टूबर 2021। सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें वह कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया तो, आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। यदि जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपके लंबे समय से आपकी कोई वस्तु अथवा कोई ज्वैलरी खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी बिजनेस के निर्णय को लेना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

सिंह राशि

दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। अपने दोस्तों से बात करके समय बिताएंगे। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे। दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठायेंगे। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि

दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है।अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए रंग बदलने जैसा रहेगा, कभी आपको ऐसा लगेगा कि आपका कोई कार्य बनने वाला है, लेकिन वह बनते बनते रह जाएगा, इसलिए आज का दिन आपके सामने गिरगिट के जैसे रंग बदलेगा। आज आपको किसी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि किसी को कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आज आपको मुनाफे के सौदे आते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत होगी, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो निसंकोच करें, क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय कार्यक्षेत्र में आपका आपके कुछ शत्रुओं के कारण मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उसमें भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप यदि किसी डील को फाइनल करें, तो ईमानदारी से करें, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेगी।

धनु राशि

आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

मकर राशि

दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं आज घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कुम्भ राशि

दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मीन राशि

आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।


Next Story