Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृष, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ...जानिए आज का अपना राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 26 मार्च 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आपकी उच्च बौद्धिक क्षमताएं आपको अपनी कमियों से लड़ने में मदद करेंगी. सकारात्मक विचारों से ही इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। क्रेडिट मांगने वाले लोगों को अनदेखा करें। आज आपको यह जानकर बहुत दुख होगा कि जिस पर आप हमेशा से विश्वास करते आए हैं, वह वास्तव में उतना भरोसेमंद नहीं है। एक तरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। अपने काम पर टिके रहें और दूसरों से यह उम्मीद न करें कि वे आपकी मदद करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा व्यस्त और तनावपूर्ण होगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, जो लोग विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और अपनी सभी चिंताओं से मुक्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में जुटे नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप मायूस रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई शत्रु आपको क्रोध दिलवाए, तो भी आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको सोच समझकर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि ऐसा होता तो आप अपनी बुद्धि से अपने सभी निर्णयों को लेने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको बिजनेस में भी सफलता मिलती है। यदि आपको कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपका मानसिक तनाव दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा।

कन्या राशि

आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

तुला राशि

आज आप किसी काम को पूरा करने के लिये नया प्लान बनायेंगे, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगे। साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। वविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा, बच्चों का समय पिता के साथ बितेगा।

मकर राशि

आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आप अपने करियर को और बेहतर बनाने के बारे में सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके लिये कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि

आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

मीन राशि

आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए। इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके रिश्तें अच्छे बने रहेंगे, जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Next Story