Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृष , तुला, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों को पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा, होगा धन लाभ...जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 8 जनवरी 2022. आज भगवान श्री शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 8 जनवरी 2022 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी....

मेष राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

वृष राशि

मकान या जमीन विक्रय से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। रूका हुआ पैसा मिलेगा। पारिवारिक चिन्ता दूर होगी। नौकरी में आपके मनमाफिक जिम्मेदारी मिलेगा। सहयोगियों से मधुरता रहेगी। आपके कौशल से लोग प्रभावित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आलस्य न करें। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप लोगों से बातचीत करने की बजाय वह काम करना पसंद करेंगे जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, लेकिन इसमें भी आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी भी ऐसे व्यक्ति के बहकावे में ना आएं जो आपके लिए नुकसानदायक रहे। यदि आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। इसमें अपने जीवन साथी की सलाह भी लें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यदि आप उस स्थिति पर ध्यान देंगे, तो वह उसी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं, इसलिए यदि आज कोई बहस बाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि व्यापार में आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़े, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। अन्यथा आपके लिए उधार चुका पाना संभव नहीं होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको स्वास्थ्य में के प्रति सचेत रहना होगा, उसमें लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपको पहले से कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी चिकित्सक से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेवजह की चिंता परेशान करेगी, जिनके कारण आप आज थोड़ा उदास रहेंगे और अपने काम पर भी ध्यान नहीं देंगे। लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई दुखद सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा।

तुला राशि

आज आप माता-पिता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

वृश्चिक राशि

आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जायेगा। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

आज आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Next Story