Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृष, मकर राशि वालों को कारोबार में होगा लाभ ...जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि

आज दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। व्यापार में प्रगति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने पिता के साथ कुछ निवेश योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। भाइयों से कोई अनबन चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए ही विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को इसका लाभ हो। आज रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप बेहद प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। आज भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ भी दे सकता है. आज उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा ही रहेगा. आज आप कुछ मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं. आज आपका कोई निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा. नया बिजनेस शुरू करने के लिए बेहद दिन अच्छा है,आज सफलता के नए मार्ग खुलेंगे. आज आपका मानसिक तनाव भी कम होगा. आज आपको किसी दोस्त से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है, आज आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी. इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी, आपको सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि

संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पर‍िवार में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। पर‍िवार के साथ किसी धार्मि‍क स्‍थल की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्राा सुखद रहेगी।

कन्या राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व‍िशेष प्रयोजन के लिए दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। संतान को लेकर च‍िंति‍त हो सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप दूसरों के कामों में उनकी खूब मदद करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। आपका कोई कानूनी मसला निपट सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह उसे लौटा सकते हैं।

मीन राशि

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था देखने को मिलेगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आज कुछ ऐसा दिन है, जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है।

Next Story