Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: धनु,सिंह, कर्क, वृष राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा...होगा व्यापारिक लाभ, वहीँ इन राशि वालों को कल रहना होगा सावधान, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 20 नवम्बर 2021. आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तथा रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द व तिल दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

मेष राशि

आज का दिन आपको अपने ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कुछ बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु भी आपके खिलाफ षड्यंत्र करते नजर आएंगे, आपको जिनसे बचने की पूरी कोशिश करनी होगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दिनभर एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेगी, जिसके कारण आपके मन में उत्साह बना रहेगा। यदि आज आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में है, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। व्यापार मे आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप उन्हें पहचान कर उनका लाभ उठाएंगे, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। आज नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। आज आपको किसी दूसरों को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं उसका गलत असर होने पर आपको सुनने को ना मिले, इसलिए आज किसी दूसरे के मामले में ना बोलना ही समझदारी है। आज आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिलेगा। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से भी मुलाकात होगी। आज आपको सायंकाल के समय दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।


Next Story