Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: शनिवार के दिन सिंह, तुला, मकर राशि वालों को होगा अचनाक धन लाभ... वृष राशि वाले शत्रुओं से रहे संभल कर... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 29 जनवरी 2022. शनिवार को माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। शाम 08:40 के बाद त्रयोदशी रहेगी। शनिवार को एकादशी का पारण है। इस दिन खिचड़ी व उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य लाभ की मान्यता है। पढ़े किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

प्रेमियों का दिन आज सुख पूर्वक बीतेगा। अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कामकाजी लोगों के बीच करीबियां बढ़ेंगी। समय पर मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि विवाह कर लिया है, तो उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज सायंकाल के समय आपको अपनी संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष राशि

आज आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना भी होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, जो लोग सामने कुछ और और बाद में कुछ हो व बुराइयां करते हो, आपको उनसे भी सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह भी आपके शुभचिंतक बनने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन होंगे नहीं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिससे उनकी छवि और क्लियर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

आज आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से काफी खुश होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति होने के योग बने हुये है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आज सोशल मीडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे को समझाने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मीन राशि

आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपके तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

Next Story