Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि वालों पर आज शनिदेव की रहेगी कृपा... मिलेगी कोई खुशखबरी, जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 30 अप्रैल 2022। दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही हैं। आपको किसी से भी क्रोध में भी कठोर शब्दों को नहीं बोलना है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाए, तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और परिवार में छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को प्लान बना कर चलना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा। आपकी आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके साथ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत है वह यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालना में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को लेकर आपके जीवन साथी से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। शत्रु आपको परेशान करेंगे, फिर भी आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज आप अपने जीवनसाथी से कहेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। वेब डिजाइनिंग करने वालों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अगर आपका कपड़ों का व्यापार है, तो रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों का कोई करीबी रिश्तेदार शादी की बात चलाएगा।

वृश्चिक राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के जो जातक लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको किसी बड़े वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्यपूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

मीन राशि

आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। साथ ही माता-पिता के स्वस्थ का पूरा पूरा ध्यान रखें। आज आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। लवमेट्स एक दुसरे के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

Next Story