Begin typing your search above and press return to search.

सात कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, कई अस्पताल में भर्ती... तेल टैंक साफ करने के दौरान हुआ हादसा

सात कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, कई अस्पताल में भर्ती... तेल टैंक साफ करने के दौरान हुआ हादसा
X
By NPG News

डेस्क। तेल टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव की है। खाद्यपुलिस ने बताया सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है, जब पहले एक कर्मचारी एक तेल टैंक साफ करने के लिए उसमें उतरा था। जब वह काफी देर तक वह वापस बाहर नहीं आया, तब उसके पीछे बाकी कर्मचारी अंदर घुसे और 7 की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रागमपेट गांव के पास खाने के तेल की फैक्ट्री है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे।

मजदूरों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री की तरफ से कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। घटना अंबाती सुब्बन्ना तेल कारखाने में हुई है। जहां निर्माण कार्य चल रहा है।

Next Story