Begin typing your search above and press return to search.

सरपंच की गोली मारकर हत्या: दनादन बरसाई गोलियां, हत्यारों की तलाश में उतरे जवान...

सरपंच की गोली मारकर हत्या: दनादन बरसाई गोलियां, हत्यारों की  तलाश में उतरे जवान...
X
By NPG News

श्रीनगर 15 अप्रैल 2022. जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने एक बार फिर सरपंच को निशाना बनाया है. शाम के समय आतंकियों ने मनजूर अहमद नाम के सरपंच को गोली मार दी है. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

इधर सूचना पर पुलिस और अन्य एजेंसियों के जवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है.

समाचार एजेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Next Story