सपनों का सच: जानिए सपने में तारे, गुलाब और खुद को नहाते हुए देखने का मतलब अच्छा है या बुरा

रायपुर। हर मनुष्य रात को सोते समय सपना देखता है। सपने मनुष्य की हकीकत और भविष्य की ओर संकेत करते हैं। रात को सोने के बाद सपने देखना सामान्य बात हैं। कभी- कभार हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमारी आंखों के नींद उड़ा देते हैं। कभी कभी सपने में दिखने वाली डरावनी चीजें हमारी आंखों की नींद उड़ा देते हैं। लेकिन हम नहीं जानते है कि जो चीजें इतनी डरावनी लगती है वो कभी कभी जीवन में सकारात्मकता लेकर आती हैं। हम जो सपने देखते हैं उनमें से कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमें मालामाल बना सकते हैं। सपनों में कई रहस्य छुपे होते हैं। आज स्वप्न शास्त्र के माध्यम से ऐसे ही कुछ सपने उनके फल का जिक्र करते हैं।
सपने में ठंडे पानी से खुद को नहाते देखना
अगर कोई खुद को सपने में ठंडे पानी से नहाता देखता है तो ये बेहद शुभ होता है। यह स्वास्थ्य शरीर और लंबी उम्र की ओर संकेत करता है।
सपने में गुलाब दिखना
सपने में गुलाब का फूल दिखने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा मिलने की तरफ इशारा करता है। इसके साथ ही इसका अर्थ निकलता है कि आपको रूका हुआ पैसा वापिस मिलने के साथ आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है।
सपने में आत्महत्या करते हुए देखना
अगर कोई खुद को सपने में आत्महत्या करते हुए देखेगा तो स्वाभाविक है कि उस व्यक्ति के होश उड़ जाएंगे। मगर ऐसे सपने से इससे डरने की जरूरत नहीं है। असल में, खुद को आत्महत्या करते हुए देखना आपकी उम्र के बढ़ने की ओर संकेत करता है। इसके साथ ही जीवन में आर्थिक रूप से सुधार होने की संभावना होती है।
सपने में तारे दिखना
अक्सर लोगों को खुले आसमान में तारों को देखना अच्छा लगता है। मगर कहीं ये तारे सपने में दिखे तो क्या आप इसका मतलब जानते हैं? इसका अर्थ है कि परिवार के किसी सदस्य को कोई खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही कारोबार, व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलने के मुनाफा होने की ओर इशारा करता है।
सपने में खुद को गरीबी में देखना
अगर आप सपने में गरीब दिखते हैं तो यह अच्छा संकेत है। बहुत से लोग सपने में खुद को गरीब देखते हैं। ऐसे में वे परेशान होने लगते हैं। मगर सपने में खुद को गरीब व तंग हालत में देखना काफी शुभ होता है। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसका अर्थ आपको कहीं से धन मिलने या आपकी कोई सपना पूरा होने की ओर संकेत करता है।
सपने में श्मशान देखना
सपने में कब्रिस्तान शुभता का प्रतीक है। अगर किसी को सपने में कब्रिस्तान दिखे तो डरने की जगह उसे खुश होना चाहिए। ऐसे सपने देखने से समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ तरक्की की ओर इशारा करते है। इसके साथ अगर किसी ने आपसे पैसे उधार लिए है तो वो भी आपको जल्दी ही मिलनी की तरफ संकेत करता है।
सपने में सेब खाना
सपने में सेब देखना शुभ फल देता है। सपने में सेब खाने से भी सेहत में सुधार और दीर्घायु की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा खुद को जमीन या किसी जगह पर गिरते या आग में देखना भी शुभ माना जाता है।