Begin typing your search above and press return to search.
संविदा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट: दिल्ली, पंजाब और ओडिशा के बाद इस राज्य में संविदा कर्मचारियों को परमानेंट किया गया

NPG ब्यूरो। दिल्ली, पंजाब और ओडिशा के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने 30 हजार संविदा कर्मचारियों को परमानेंट कर दिया है। इनमें पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैरा टीचर्स शामिल हैं। तीनों संवर्ग को अब शुरुआत में 10400 वेतन मिलेगा। वहीं, 9 साल की सेवा पूरी करने पर 18500 और 18 साल की सेवा पूरी करने पर 32300 सैलरी मिलेगी।
2018 में विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार ने मंत्री स्तरीय उप समिति बनाई थी।
Next Story
