Begin typing your search above and press return to search.

दुखद खबरः IAS एम गीता नहीं रही, दिल्ली के अस्पताल में लीं अतिम सांस...

दुखद खबरः IAS एम गीता नहीं रही, दिल्ली के अस्पताल में लीं अतिम सांस...
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की 97 बैच की IAS एम गीता का देहांत हो गया है। पिछले करीब ढाई महीने से दिल्ली के अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही थीं। एम गीता कुछ महीने पहले यहां से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गई हुई थीं। वहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो करीब ढाई महीने से वेंटिलेटर पर थीं। आज शाम साढ़े सात बजे अंतिम सांस लीं।

आईएएस एम गीता दिल्ली के बीएम कपूर अस्पताल में लंबे समय से इलाज करवा रहीं थीं। जहां उन्हें हालत बिगड़ने पर 27 मई से वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे कोमा में चली गई थीं।

एम गीता केंद्र में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में जॉइंट सेकेट्री थीं। किडनी में प्रॉब्लम के चलते वे अच्छे इलाज के लिए केंद्र में डेपुटेशन पर गई थीं। जहां तबियत खराब होने पर उन्हें बीएम कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें 13 स्ट्रोक आये थे।

Next Story