साल भर पूर्व प्रेम विवाह करने वाली पांच माह की गर्भवती की कमरे में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

साल भर पूर्व प्रेम विवाह करने वाली पांच माह की गर्भवती की कमरे में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
X

Crime News

NPG NEWS

बिलासपुर। न्यायधानी के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत भगवान पाली निवासी महिला की लाश उसके कमरे में मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। महिला के गले में चोट के निशान हैं। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत भगवान पाली में रहने वाली संध्या राय (18) की लाश शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में मिली। महिला के पति रामसनेही राय ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। साथ ही उसके मायके वालों को इस संबंध में बताया। इस पर संध्या के पिता अशोक भारद्वाज उसके गांव पहुंचे। अशोक ने घटना की जानकारी मस्तूरी थाने में दी। नवविवाहिता की लाश मिलने की सूचना पर मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी तहसीलदार को भी दी गई। तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। संध्या के गले में चोट के निशान थे। इसे देख मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल महिला के पड़ोसियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

गर्भवती थी महिला:-

घटना की सूचना पर आसपास के लोग संध्या के घर में जुट गए। मायके वालों के आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संध्या 5 माह की गर्भवती थी। मायके वालों ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर रामसनेही उनकी बेटी से आए दिन मारपीट करता था। कुछ दिन पहले ही संध्या के मायके वालों ने दोनों को समझाइश दी थी।

Tags

Next Story