Begin typing your search above and press return to search.

SP के खत पर बवाल: सिख,मुसलमानों को आतंकियों से जोड़ा... चर्चा में रहा कार्यालय से जारी पत्र...

SP के खत पर बवाल: सिख,मुसलमानों को आतंकियों से जोड़ा... चर्चा में रहा कार्यालय से जारी पत्र...
X
By NPG News

भोपाल 9 दिसम्बर 2021। मध्य प्रदेश के कटनी में वीआईपी मूवमेंट को लेकर एक सुरक्षा सर्कुलर विवादों में आ गया है। कटनी के एसपी सुनील जैन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 'सिखों, मुसलमानों, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी और लिट्टे के आतंकवादियों पर कड़ी निगरानी रखें।' सर्कुलर के सामने आने के बाद SP सुनील जैन विवादों में आ गए हैं।

एसपी ने यह चिट्ठी राज्यपाल मंगुभाई पटेल के कटनी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिखी थी। मंगलवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल अल्प प्रवास पर आए थे।

दरअसल, इस पत्र में राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पत्र के सामान्य निर्देश कॉलम नंबर 6 पर लिखा गया कि 'सिख, मुसलमान, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी, एलटीटीई आतंकवादियों पर सख्त नजर रखी जाए। इसके बाद इस पत्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी एसपी सुनील जैन के अनुसार यह पत्र गोपनीय है।

कटनी के एसपी के द्वारा मीडिया बयान के मुताबिक, यह लिपिकीय गलती है और मैंने आदेश पत्र टाइप करने वाले क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी किया है. एसपी सुनील जैन ने कहा कि मैं इस गलती पर खेद प्रकट करता हूं. हमारा इरादा किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस तरह की गलती दोबारा ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा. इस सुरक्षा आदेश में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन से संबंधित जानकारी भी दी गयी है.

Next Story