Begin typing your search above and press return to search.

RSS की प्रेस कांफ्रेंस: सवाल- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं? जवाब- समाज में सभी लोगों को सक्रिय रहना चाहिए...

RSS की प्रेस कांफ्रेंस: सवाल- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं? जवाब- समाज में सभी लोगों को सक्रिय रहना चाहिए...
X
By NPG News

रायपुर। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर से जब यह सवाल किया गया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया है कि आरएसएस ने देश को डैमेज किया है, उसे ठीक करना है... आंबेकर ने सिर्फ इतना कहा कि अच्छा है... समाज में सभी लोगों को सक्रिय रहना चाहिए।

अखिल भारतीय समन्वय बैठक में चुनावी एजेंडे को लेकर कहा... संघ की बैठकें बहुत पहले से तय होती हैं। इसकी योजना बहुत पहले से चलती रहती है और अलग अलग जगह होती है। यह चक्र स्वाभाविक रूप से चलता रहता है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में आरएसएस बैकग्राउंड से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद अब आगे की रणनीति के सवाल पर कहा... छत्तीसगढ़ और पूरे देश में संघ का कार्य लगातार बढ़ रहा है। संघ का शताब्दी वर्ष आ रहा है तो हमारा पूरा ध्यान संघ के कार्य के विस्तार पर लगा हुआ है। कैसे संघ का कार्य विस्तारित हो, पूरे समाज को हम कैसे जोड़ें, इस पर लगे हुए हैं। हर प्रदेश में हमें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में पत्रकारों को अखिल भारतीय समन्वय बैठक के बारे में आंबेकर ने बताया कि इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इन संगठनों में संघ से शिक्षा दीक्षा लेने वाले स्वयंसेवक काम करते हैं, इसलिए अपना अनुभव बताएंगे और मार्गदर्शन लेंगे। भविष्य में क्या लक्ष्य हैं, वह तय किए जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र जैसे मजदूर संघ, किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच आदि मिलकर समान लक्ष्य को लेकर काम करते हैं। इन सबके बीच समन्वय पर बात होगी। बैठक के संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित सह सर कार्यवाह और अन्य संगठनों के अखिल भारतीय प्रमुख शामिल होंगे। बैठक का आयोजन 10 से 12 सितंबर के बीच होगा। 12 को सह सर कार्यवाह स्तर के पदाधिकारी बैठक के निर्णयों के बारे में बताएंगे।

Next Story