Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेता के घर डकैती मामला: 2 मास्टर माइंड पकड़ाये... इस विवाद का बदला लेने के लिए करवाई थी डकैती...बाकी आरोपियो की तलाश जारी

कांग्रेस नेता के घर डकैती मामला: 2 मास्टर माइंड पकड़ाये... इस विवाद का बदला लेने के लिए करवाई थी डकैती...बाकी आरोपियो की तलाश जारी
X
By NPG News

बिलासपुर 18 जनवरी 2022। मस्तूरी में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती की कहानी पुलिस ने सुलझा ली हैं। हालांकि आरोपियो की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं, पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद अधिकृत खुलासा करेगी। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डकैती की इनसाइड स्टोरी पुलिस को क्लियर हो चुकी हैं। और डकैती की योजना बनाने वाला आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। ज्ञातव्य हैं कि, 13 जनवरी को मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट निवासी कांग्रेस नेता टाँकेश्वर पटेल के घर सुबह करीब 11 बजे हथियारबंद 7 डकैतो ने डकैती डाल दी थी। इस दौरान कांग्रेस नेता घर से बाहर अष्टभुजी मन्दिर अड़भार में दर्शन करने गए हुए थे। डकैतो ने उनकी बहन व पत्नी के ऊपर कट्टा व चाकू अड़ा कर ढाई लाख रुपये नगद व तीन लाख के गहने लूट कर फरार हो गए थे। इस दौरान डकैतो ने कांग्रेस नेता के ड्राइवर छोटू के साथ मारपीट भी की थी। आरोपीयो के फरार होने के बाद डकैती की सूचना पर आईजी रतन लाल डाँगी व एसएसपी पारुल माथुर दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचे थे। पीड़ितों से पूछताछ कर आरोपियो की तलाश हेतु लगभग 400 सीसीटीवी बरामद किए गए थे,जिसमे डकैतो के भागने का सुराग मिला था। इसके साथ ही लोकल इनपुट जुटाने के लिये टीम लगाने के साथ ही 40 टावरों से लगभग 4 लाख काल डंम्प निकाल कर आरोपियो की जानकारी जुटाई जा रही थी। जमीन विवाद की आशंका व राजनैतिक विवाद के एंगल की भी पुलिस जांच कर रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी विश्लेषण में पुलिस को कुछ संदेहियों के नम्बर हाथ लगे। जिन्हें उठा कर पूछताछ करने पर मामले का पर्दाफाश हो गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता का पास के ही गांव के युवक से कुछ वर्ष पूर्व जमीन विवाद हुआ था। जिस पर कांग्रेस नेता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कर उक्त युवक को जेल भिजवा दिया था। जेल में युवक की मुलाकात पहले से ही चिल्हाटी डकैती व हत्या के मामले में बंद युवक से हुई। दोनो में दोस्ती हुई। इसके बाद जब दोनो जेल से छूटे तो कांग्रेस नेता से विवाद के बाद जेल गए युवक ने डकैती के आरोपी युवक को यह जानकारी दी कि कांग्रेस नेता के घर मोटी रकम रहती हैं। और वहां डकैती डालने से नगद के अलावा बड़ी मात्रा में जेवरात भी मिल सकता हैं।

इसके बाद डकैती के मामले में पूर्व में भी सजा काट चुके आरोपी ने दुबारा डकैती की योजना बनाई, और पड़ोसी राज्यों से अपने साथियों को बुलवाया। इससे पहले ही कांग्रेस नेता के दुश्मन युवक ने कांग्रेस नेता का घर दिखा दिया था। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से हथियारों से लैश हो कर कांग्रेस नेता के घर डकैती डाली गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डकैती की योजना बना कर डकैती करवाने वाले दो युवकों को तो हिरासत में ले लिया है पर डकैतो की तलाश में पुलिस पार्टी को पड़ोसी राज्य समेतकि छतीसगढ़ के कुछ जिलों में ही भेजा गया हैं। डकैती में शामिल आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले का आधिकारिक रूप से खुलासा करेगी। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Next Story