Begin typing your search above and press return to search.

आरआई ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा किसी की गलती नहीं...

आरआई ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा किसी की गलती नहीं...
X
By NPG News

बिलासपुर 16 मार्च 2022। न्यायधानी के सरकण्डा थाना क्षेत्र के विजयापुरम में बुधवार की सुबह एसईसीएल(साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के राजस्व निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने अपने दो लाइन के सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही घटना के किसी का दोष नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।

दो दिन पहले हुए अस्पताल से डिस्चार्ज:-

सरकंडा क्षेत्र के विजयापुरम में रहने वाले श्यामलाल पनिका(59) एसईसीएल में राजस्व निरीक्षक थे। उनकी पोस्टिंग चिरमिरी क्षेत्र में थी। वे चिरमिरी में ही एसईसीएल कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा आशीष बिलासपुर के विजयापुरम स्थित मकान में रहकर पढ़ाई करता है। बीते चार मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके कारण उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें 14 मार्च को डिस्चार्ज किया गया। उपचार के बाद वे विजयापुरम में रह रहे थे। बुधवार की सुबह उनका बेटा किसी काम से घर के बाहर गया था। थोड़ी ही देर बाद आशीष लौटकर आ गया। इस दौरान उनके पिता का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। अपने पिता के शव को फांसी पर झूलते देख उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्वजन को दी गई सूचना

विजयापुरम में आशीष अकेले रहकर पढ़ाई करता था। उनका पूरा परिवार चिरमिरी में ही रह रहा था। उपचार के बाद श्यामलाल बिलासपुर में ही स्र्के थे। आशीष ने बताया कि उपचार के बाद उनके पिता की स्थिति सामान्य थी। सुबह भी उनकी तबीयत ठीक थी। सामान लेने के लिए वह घर से बाहर गया था। इसी बीच उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्वजन को दी गई है। दोपहर तक स्वजन भी बिलासपुर पहुंच गए थे।

Next Story