इस्तीफा दें सिंहदेव: बृजमोहन ने कहा, सिंहदेव आदिवासियों के हितैषी हैं तो इस्तीफा देकर हसदेव की लड़ाई लड़ें

X
By - NPG News |7 Jun 2022 5:46 PM IST
रायपुर, 7 जून 2022। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आदिवासियों के हितैषी हैं तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देकर जल, जंगल की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य के मामले में आज पूरा देश में रोष है। हसदेव में 8 लाख पेंड कटेंगे तो तापमान और भी बढ़ जाएंगे।
हसदेव बांगो डेम सबसे बड़े डेम है। पेंड कटने से डेम सुख जाएंगे...कार्बन डाईऑक्साइड बढ़ जाएगा। हसदेव में सरई और साल का जंगल है हसदेव..ऐसा जंगल पुनः निर्मित नहीं हो सकता।छत्तीसगढ़ के हितों बलि चढ़ाने का काम भूपेश बघेल कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि टीएस सिंहदेव आदिवासियों के हितैषी हैं तो अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में आकर लड़े।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
