Begin typing your search above and press return to search.

CG में 200 पदों पर भर्ती ब्रेकिंगः महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, 23 जनवरी को व्यापम लेगा परीक्षा

CG में 200 पदों पर भर्ती ब्रेकिंगः महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, 23 जनवरी को व्यापम लेगा परीक्षा
X
By NPG News

रायपुर, 30 नवम्बर 2021। महिला एवम बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिये व्यापम ने भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। 200 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिये 3 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक व्यापम की साईट पर फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा की सम्भावित तिथि 23 जनवरी तय की गई है। भर्ती के लिये सिर्फ छतीसगढ़ की मूल निवासी महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।खुली भर्ती के तहत होने वाली भर्ती के लिये 100 पद रखे गए हैं। जिसके तहत छतीसगढ़ की कोई भी महिला अभ्यर्थी जो निर्धारित योग्यता व उम्र सीमा रखती है वो फार्म भरने के लिये पात्र होंगी। खुली भर्ती के लिये योग्यता स्तानक रखी गयी हैं।


परिसीमित सीधी भर्ती के लिये भी 100 पद निकाले गए हैं, इसमे विभाग में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली कार्यकर्ताओ को मौका दिया जाएगा। पर्यवेक्षक का पद तृतीय श्रेणी कार्यपालिक का पद है और वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 2400/मैट्रिक्स लेवल 6 हैं।

Next Story