Begin typing your search above and press return to search.

वन विभाग में 291 वन रक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास 31 दिसम्बर तक करें आवेदन...

वन विभाग में 291 वन रक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास 31 दिसम्बर तक करें आवेदन...
X
By NPG News

रायपुर 11 दिसम्बर 2021- वन विभाग ने वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन निकाला है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12 वी पास रखी गयी हैं। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 12 दिसम्बर दोपहर 12 से 31 दिसम्बर रात 12 से पहले तक अभ्यर्थी वन विभाग की वेबसाईट www.Cgforest.com पर फॉर्म भर सकते हैं।

पद हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आयु सीमा में 5 वर्ष छूट रखी गयी हैं। राज्य खेल व राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार पाने वालों को भी 5 वर्ष तक आयु सीमा में छूट दी गयी हैं।

वनरक्षक के पदों के लिये शारिरिक मापदंड भी रखे गए है। जिसके तहत अभ्यर्थियों के पुरुष उम्मीदवारों को 163 सेंटीमीटर ऊँचाई व महिला उम्मीदवारों को 150 सेंटीमीटर ऊँचाई होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिये ऊँचाई 152 सेंटीमीटर व महिलाओं के लिये 145 सेंटीमीटर निर्धारित हैं। सीने की माप सभी पुरूष अभ्यर्थियों के लिये 79 सेंटीमीटर और फुलाव 5 सेंटीमीटर रखी गयी हैं। इसी तरह महिलाओ के लिये 74 सेंटीमीटर। फुलाव 5 सेंटीमीटर रखी गयी हैं।

परीक्षा दो चरणों मे आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमे उतीर्ण एक पद के पीछे 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंको की होगी। जिसमें 200 मीटर की दौड़ के 25 अंक,800 मीटर की दौड़ के 25 अंक, लम्बी कूद व गोला फेक के भी 25,25 अंक निर्धारित किये गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक क्वालीफाई करने के लिये पाना अनिवार्य होगा।

दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। जिसमें पहले चरण में उतीर्ण अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर एक पडक़ पीछे 15 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। 100 नम्बरो की लिखित परीक्षा के लिये दो घण्टे की समय सीमा रखी गयी हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, तर्क शक्ति ,बुद्धिमत्ता परीक्षण ,व गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद एक क्वालिफाईग दौड़/चाल की परीक्षा होगी। जिसके कोई नम्बर तो नही मिलेंगे पर इसे क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। इसमे पुरूष अभ्यर्थियों को 4 घण्टे में 25 किलोमीटर व महिला अभ्यर्थियों को 4 घण्टे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करना अनिवार्य हैं।

बस्तर व सरगुजा सम्भाग के वनमण्डलो के लिये वही के मूल निवासी ही फार्म भरने को पात्र होंगे। परीक्षा की तिथि व परीक्षा स्थान की सूचना वन विभाग द्वारा अलग से अपने वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

Next Story