खैरागढ़ में बनेगा रिकॉर्ड या औसत वोटिंग... तीन बजे तक 65.68% मतदान, वोट डालने में पुरुषों से आगे बढ़ी महिलाएं

खैरागढ़, 12 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 65.86 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें महिला मतदाता पुरुषों से आगे निकल गई हैं। उपचुनाव में तीन बजे तक 66.33 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की है, जबकि 65.04 प्रतिशत पुरुष वोट डालने आए हैं। धूप तेज होने के बाद भी अब तक मतदान की स्थिति अच्छी है। बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष भी वोट डालने के लिए आ रही हैं।
बुजुर्ग व्हीलचेयर पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।
बुजुर्गों की मदद के लिए प्रशासन ने वालंटियर नियुक्त किया है।
दोपहर एक बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें महिला मतदाताओं ने 52.59 और पुरुष मतदाताओं न 52.88 प्रतिशत मतदान किया था। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद यह चौथी बार है, जब उपचुनाव हो रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव में राजनीतिक दलों की सक्रियता ने हाई प्रोफाइल बना दिया है। खासकर खैरागढ़ छुईखदान और गंडई को जिला बनाने के ऐलान ने पूरे संघर्ष का रुख बदल दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोग नए जिले की सौगात के लिए वोटिंग कर रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता अभी भी आश्वस्त हैं कि जीत उनकी होगी।
-
Home
-
Menu
