Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमनगर में भाजपा के लिए मुसीबत बने बागी: भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष समेत चार बाग़ी मैदान पर.. सारी समझाईश बेअसर

प्रेमनगर में भाजपा के लिए मुसीबत बने बागी: भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष समेत चार बाग़ी मैदान पर.. सारी समझाईश बेअसर
X
By NPG News

अंबिकापुर,7 दिसंबर 2021। भाजपा के गढ़ के रुप में पहचाने जाने वाले प्रेमनगर में भाजपा के लिए प्रेम की राह कठिन हो रही है।भाजपा की राह में प्रेम के फूल की जगह काँटे बिछे हैं बाग़ियों की वजह से। भाजपा के चार बाग़ी मैदान में दम ठोक रहे हैं, हालाँकि संगठन के दावा है कि नतीजे "फ़ील गूड" के होंगे।

बाग़ियों में भाजयुमो के ज़िला उपाध्यक्ष राजू बंसल (वार्ड नंबर सात), प्रदीप अग्रवाल ( वार्ड नंबर चार ),उर्मिला साहू ( वार्ड नंबर दस ) और राजपति (वार्ड नंबर 11 ) शामिल हैं।

वार्ड नंबर सात को लेकर फ़ैसला स्थानीय संगठन नहीं कर पाया था, वहाँ राजू बंसल और प्रेम बंजारे दावेदार थे। खबरें हैं कि इन दोनों नाम के पीछे दो क्षत्रपों का समर्थन था। नतीजतन मामला रायपुर गया और वहाँ से प्रेम बंजारे का नाम तय हुआ, लेकिन भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष राजू बंसल ने बाग़ी होकर चुनाव लड़ने का फ़ैसला कर लिया और मैदान में मौजुद है।

Next Story