Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: वृषभ, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए अज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा... सिंह, कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन...

मेष राशि

आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान जरूर तैयार कर लेना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा होगा।

वृषभ राशि

व्यापार करने वाले लोगों को आज सोच समझकर चलना होगा और इसमें आपको सोच समझकर अपने पार्टनर पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बात करते समय आपको सावधान रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आपको बहुत सोच समझकर लेना होगा अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धीमी गति से आप परेशान रहेंगे लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप कोई नई योजना बनाएंगे तो आपको उस पर विचार करना होगा, जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं, उन्हें ज्यादा पैसा नहीं लगाना है, नहीं तो वह पैसा गवां सकते है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की वाणी से सभी मित्रवत रहेंगे, लेकिन संपत्ति संबंधी कोई विवाद आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि

आज एकाग्रता में कमी महसूस कर सकते हैं। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपके लिए भाग्योदय वाला दिन रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख शांति और आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे। आज किसी से भी संबंध न तोड़ें। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको कई मामलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती हैं और उनकी चिंता भी करनी होगी। परिवार के लोगों के साथ मिलकर किसी योजना को बनाया जा सकता है, जिसके कारण हर एक व्यक्ति को आनंद प्राप्त होगा। भूमि-भवन की समस्या का समाधान होगा। स्वतंत्र निर्णय लेने में सुविधा होगी। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। घर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय में लोग सहमति दिखाकर निर्णय को आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर सकते हैं।

धनु राशि

आज आपको माता-पिता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित समस्याएं सुलझने लगेंगी फिर भी आपको पैसा खर्च करते समय सतर्कता रखने की आवश्यकता है। जो लोग कंस्ट्रक्शन या फिर जमीन के बिजनेस से जुड़े हैं तो उन्हें बहुत ही ज्यादा धन लाभ होगा। आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। कोई बड़ी परेशानी का निराकरण होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। गुप्त बातें उजागर हो सकती है।

मकर राशि

आज आपकी यात्रा फलदायी साबित होगी। प्राईवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अध्यात्म से संबंधित बातों को सीखने की कोशिश भी करने की आपको आवश्यकता होगी। जिसके द्वारा आप को मन शांति प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में सभी कार्य को समय पर निपटाने में सफल रहेंगे,लेकिन आपका कोई साथी आपको अपने जाल में फंसा सकता है। कुछ ऐसे यह लोग आपकी चिंता भी बढाएंगे। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है,जो आपके परेशानी का कारण बनेगी। आप संतान की संगति को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सही निर्णय ले पाएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें, अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है। आज सुख के साधनों पर व्यय होगा। आपका कोई अपना परिचय आपको समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन दुखी रहेगा।


Next Story