Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: भगवान विष्णु जी की इन राशियों पर रहेगी कृपा, वहीँ इनका परिजनों से हो सकता है विवाद... पढ़ें आज का राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 25 सितंबर रविवार

तिथि – अमावस्या 03:23 AM, Sep 26 तक

नक्षत्र- - उत्तराफाल्गुनी – पूर्ण रात्रि तक

योग- - शुक्ल

राहुकाल - 04:47 PM से 06:16 PM तक

चन्द्रमा - 11:22 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अति उत्तम रहेगा। यात्राओं का योग बन रहा है, जो लाभ देने वाला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े कार्य बनेंगे लेकिन जातक को सेहत का ख्याल रखना होगा। सुख-समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन होगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले परिश्रम वाला होगा। शुरुआत में ही लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद होगा। संबंधों में मनमुटाव होने वाला है। सतर्क रहें। ऑफिस के काम को लेकर मन अशांत रहेगा। काम में विलंब हो सकता है। मन में संयम बनाकर चलना सही होगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले वर्चस्व में वृद्धि वाला होगा। जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी, आज वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में तनाव और क्लेश हो सकता है, जिसमें जातक को धैर्य रखना जरूरी होगा। कोई अपना धोखा दे सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सतर्क रहें। कुल मिलाकर आज सुकून देने वाला होगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले खुशियों की सौगात लेकर आएगा। भाग्य के बल पर सफलता पाएंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। इससे मन में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दोस्त की मुसीबत में मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- सूर्य देव की पूजा करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए शोक संदेश लेकर आएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यात्रा जरूरी न हो तो न करें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें, कोरोना के संबंध में जागरूकता बनाएं रखें। जातक को भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध में मन भटकेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मिश्रित फल देगा। शुरू में खुशखबरी मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। जातक का समय घर में भोजन और मनोरंजन बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में संयम रखें। बिजनेस में बाहुबल पर भरोसा रखें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले शुभ कामों में रुकावट डालने वाला है। इससे मन विचलित होगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में मेहनत से अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस न करें तो जातक के लिए बढ़िया है। परिवार और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अपनों का साथ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही जातक परेशानियों से घिरे रहेंगे।आज धन आगमन से शुरुआत होगी। जातक के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी। बिजनेस में भाई की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें। सेहत बिगड़ सकती है।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले दोस्तों के सहयोग से लाभ मिलेगा। कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। बिजनेस में क्षमता का विस्तार होगा। आज जातक विशेष सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। प्रेम-संबंध टूट सकते हैं। अविवाहितों को अभी इंतजार करना होगा। बच्चों का खास ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- शादी के लिए रविवार का व्रत रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन खर्चीला रहेगा। जातक को संतान की खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन खुश रहेगा। परिस्थितियां जातक के अनुकूल रहेंगी। धन का लाभ होने से समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। बाहर जाने से बचें। नौकरी जा सकती है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ शुरू होगा, जो पूरे जातक के मन को संयमित रखेगा। नए कामों को शुरू करने का योग है। धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- फल में केला का दान करें।

Next Story