Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले आज धैर्य के साथ करें काम... वृश्चिक, धनु, मीन राशी वालों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे... जाने 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj 28 August 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 28 अगस्त रविवार

तिथि – प्रतिपदा तिथि 02:45 PM तक उपरांत द्वितीया

नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी 09:56 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग- सिद्ध

राहुकाल - 05:10 PM से 06:44 PM तक

चन्द्रमा - 04:15 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले धैर्य के साथ काम करें। नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभदायक है। सेहत का ख्याल रखें। बाहर का खाना ना खाएं। दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे। रिश्तों में जो समस्याएं आई हैं वो दूर हो रही हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग - आसमानी

आज का मंत्र- मुंडेर पर पानी भरकर पात्र रखें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज बहुत अच्छा रहेगा। हर तरह की मुसीबत का हल ढ़ूढ लेंगे। बिजनेस में बांधा नहीं के बराबर आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। ऑफिस में नए दायित्व मिलेंगे। रिश्तों के लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं। परिवार को सहयोग और मनोरंजन करेंगे। रिश्तों में कोई अनिश्चितता रहने से दिन उलझनों से भरा रहेगा।

आज का शुभ रंग- हल्के रंग

आज का मंत्र- आज चंदन दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी नई चीज की खरीदने की इच्छा होगी। फिल्म या घूमने की योजना चाह कर भी वर्त्तमान समय में संभव नहीं है।तो घर पर ही टीवी देखे। नौकरी में गलतफहमी होने की संभावना है सावधान रहें, किसी दूसरे के कामों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें। पत्नी को किसी खास दोस्त से मिलाएंगे। जिसके आने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। संतान सुख भी मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र पीपल के वृक्ष में दीप दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज प्रेम प्रसंग के लिए बढ़िया है। प्रेम संबंध में शादी के बंधन में बंधने की पूरी संभावना होगी। परिवार या भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए प्रोजेक्ट मिलने से नौकरी में सब आपकी ही बातें करेंगे। बिजनेस हो या नई नौकरी सब आपकी तरक्की का रास्ता का खोलेगा।

आज का शुभ रंग-ह , हरा।

आज का मंत्र- आज सूर्य की उपासना से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज जीवन में धन की कमी होगा। मतलब आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। सोच-समझकर खर्च करें। पारिवारिक स्थिति में किसी सदस्य से विवाद की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़े होंगे।बिजनेस में नुकसान की स्थिति होगी। नौकरी में घर से काम करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- कत्थई

आज का मंत्र- पक्षियों को मीठा खिलाएं, इससे नौकरी/बिज़नेस में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज काम की अधिकता और भागदौड़ रहेगी। ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग मिलने से काम का बोझ कुछ कम होगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मानसिक परेशानियां, चिंता कम होगी। सेहत का ध्यान रखे। बच्चों को बाहर न जाने दें।

आज का शुभ रंग- सुनहरा हरा

आज का मंत्र- मंदिर जायेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। नौकरी व बिजनेस में रफ्तार कम होगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। घर पर ही रहें। संतान को बुखार, स्वयं को पेट संबंधी कोई रोग आ सकता है। व्यवहार में मधुरता लाए।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज पक्षियों का दाना दें, घर में राहु दोष से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य की नई योजना बनाएंगे। ऑफिस व बिजनेस से इन दिनों जातक को दूर रहने में भलाई है। घर-परिवार में माहौल खुशियों से भरा रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन परिवार के किसी कार्य पर खर्च अधिक हो जाने से मन में उदासी रहेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार की वस्तु दान दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे। धन में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।सेहत ध्यान रखें, बिना मास्क के बाहर ना जाए।

आज का शुभ रंग- स्लेटी

आज का मंत्र- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के लिए मिला-जुला रहेगा। आस-पड़ोस के व्यक्ति से विवाद हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।नौकरी व बिजनेस में सुखद परिणाम मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज गरीबों को दान दें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज पुराने मामले उभर कर आएंगे। आज जातक परेशानी अनुभव करेंगे। एक से ज्यादा काम लेने से बचें। योजना विफल रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से बचें। हानि हो सकती है। भवन निर्माण के काम में रुकावट आ सकती है। परीक्षा में सफलता से घर का माहौल खुशनूमा रहेगा।

आज का शुभ रंग- काला

आज का मंत्र- गेहूं और गुड़ गाय को खिलाने से सेहत बढ़िया रहेगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में सब जातक के अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र के साथ सूर्य को जल चढ़ाएं।



Next Story